Goat Farming Loan Yojana 2025: आजकल जब ज्यादातर लोग नौकरी की तलाश में शहरों की ओर भागते हैं, तब भी गांव में रहने वाले लोग खेती और पशुपालन को अपनाकर अच्छा रोजगार कर सकते हैं। इनमें बकरी पालन सबसे अच्छा विकल्प माना जाता है क्योंकि इसमें लागत कम आती है और मुनाफा जल्दी मिलता है। यही वजह है कि अब सरकार और बैंक मिलकर Goat Farming Loan Yojana के तहत किसानों, युवाओं, बेरोजगारों और महिलाओं को बकरी पालन के लिए लोन दे रहे हैं।
इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण लोगों को स्वरोजगार की ओर प्रोत्साहित करना और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है। इस Loan से आप बकरियां खरीद सकते हैं, उनका शेड बनवा सकते हैं, चारा और दवाई का इंतजाम कर सकते हैं। लोन की राशि ₹50,000 से लेकर ₹5 लाख रुपये तक हो सकती है और खास बात यह है कि इस पर सरकार की ओर से सब्सिडी भी दी जाती है।
अगर आप बकरी पालन लोन योजना के लिए आवेदन करते हैं, तो आपको सामान्य ब्याज दर पर लोन मिलेगा और समय पर चुकाने पर भविष्य में भी आपको बैंक से आसानी से लोन लेने में मदद होगी। साथ ही, महिलाओं और SC/ST वर्ग के लोगों को अधिक सब्सिडी का लाभ दिया जाता है। मतलब ये कि Goat Farming शुरू करना अब और भी आसान हो गया है। अगर आप इस लोन का लाभ लेना चाहते हैं तो नीचे बात जानकारी से आवेदन पूरा जरूर करें।
Loan की राशि ब्याज दर और EMI की जानकारी
Goat Farming Loan Yojana के तहत आपको ₹50,000 से लेकर ₹5 लाख रुपये तक का लोन दिया जा सकता है। यह लोन राशि आपके प्रोजेक्ट और आपकी ज़रूरत पर निर्भर करती है। ब्याज दर अलग-अलग बैंकों में अलग हो सकती है, लेकिन सामान्यत: 10% से 14% के बीच रहती है।
उदाहरण के तौर पर, अगर आप ₹2 लाख का लोन 5 साल के लिए लेते हैं और ब्याज दर 12% है, तो आपकी मासिक EMI करीब ₹4,400 से ₹4,500 तक बैठेगी। सरकार की तरफ से मिलने वाली सब्सिडी के बाद आपके ऊपर लोन का बोझ काफी कम हो जाता है। यही कारण है कि लोग इस योजना की ओर ज्यादा आकर्षित हो रहे हैं।
बकरी पालन लोन के लाभ और कहां से मिलेगा?
बकरी पालन लोन योजना का सबसे बड़ा लाभ यह है कि आपको कम ब्याज दर पर पैसा मिलता है और इसके लिए ज्यादा कागजी प्रक्रिया की जरूरत नहीं होती है। इसमें सरकार की ओर से 25% से 35% तक सब्सिडी दी जाती है और SC/ST वर्ग को 50% तक सब्सिडी का लाभ मिल सकता है।
लोन का उपयोग आप बकरियां खरीदने, उनके लिए शेड बनाने, चारा खरीदने, दवाई और देखभाल के इंतजाम में कर सकते हैं। यह Loan आपको पास के किसी भी राष्ट्रीयकृत बैंक जैसे SBI, PNB, Bank of Baroda या NABARD समर्थित बैंकों से मिल सकता है। इसके अलावा कई राज्यों के पशुपालन विभाग भी इस योजना के तहत लोन उपलब्ध कराते हैं।
बकरी पालन लोन योजना के लिए पात्रता
- आवेदक एक भारतीय नागरिक होना चाहिए और उसकी उम्र कम से कम 18 साल तथा अधिकतम 60 साल होनी चाहिए।
- Goat Farming Loan लेने के लिए आपके पास एक सक्रिय बैंक खाता होना जरूरी है जिसमें सही लेन-देन का रिकॉर्ड हो।
- अगर आपको पहले से बकरी पालन का अनुभव है या आपने इससे जुड़ा कोई प्रशिक्षण लिया है, तो आपके आवेदन के मंजूर होने की संभावना और बढ़ जाती है।
- आवेदन करने से पहले आपके पास एक पूरी तरह से तैयार बकरी पालन प्रोजेक्ट रिपोर्ट होनी चाहिए, जिसमें यह बताया गया हो कि आप कितनी बकरियां खरीदेंगे और खर्च कैसे पूरा करेंगे।
- कई बार बैंक आपके CIBIL Score की भी जांच करते हैं, लेकिन सरकारी सब्सिडी वाली स्कीमों में यह सख्ती से लागू नहीं होता।
- महिलाएं, युवा, बेरोजगार और किसान इस Loan के लिए प्राथमिकता पर पात्र माने जाते हैं।
बकरी पालन लोन योजना के लिए दस्तावेज
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- निवास प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक और स्टेटमेंट
- आय प्रमाण पत्र (यदि आवश्यक हो)
- जाति प्रमाण पत्र (SC/ST के लिए)
- Goat Farming Project Report
- प्रशिक्षण प्रमाण पत्र (यदि लिया गया हो)
Also Read :- पशुपालन के लिए बिना गारंटी पाएं ₹5 लाख तक लोन, ऐसे करे आवेदन
बकरी पालन लोन योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले अपने नजदीकी सरकारी बैंक जैसे SBI, PNB या Bank of Baroda की शाखा में जाएं और वहां पर Goat Farming Loan के बारे में जानकारी लें।
- बैंक से आपको एक आवेदन फॉर्म मिलेगा जिसे आपको ध्यान से भरना होगा और उसमें मांगी गई सभी जानकारी सही-सही लिखनी होगी।
- आवेदन करने से पहले एक प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करें, जिसमें बताया जाए कि आप कितनी बकरियां खरीदेंगे, खर्च क्या होगा और आय कैसे होगी।
- इसके बाद अपने सभी जरूरी दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासबुक, फोटो और प्रोजेक्ट रिपोर्ट को आवेदन फॉर्म के साथ बैंक में जमा कर दें।
- बैंक आपके आवेदन और दस्तावेजों की जांच करेगा और यदि सबकुछ सही पाया गया तो आपके लोन को मंजूरी दे दी जाएगी।
- लोन मंजूर होने के बाद राशि सीधे आपके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।
- सब्सिडी की राशि कई बार सीधे बैंक खाते में डाल दी जाती है, जिससे आपके ऊपर लोन का बोझ कम हो जाता है।