BOB Personal Loan 2025: आज के समय में पैसों की जरूरत कभी भी और किसी भी वजह से पड़ सकती है। शादी-ब्याह, बच्चों की पढ़ाई, मेडिकल इमरजेंसी या फिर यात्रा का खर्च, हर परिस्थिति में तुरंत पैसे का इंतजाम करना आसान नहीं होता है। ऐसे समय पर BOB Personal Loan आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प बन सकता है। बैंक ऑफ बड़ौदा अपने ग्राहकों को आसान शर्तों पर ₹50,000 से ₹5 लाख तक का Personal Loan उपलब्ध कराता है।
सबसे बड़ी खासियत यह है कि इस लोन के लिए आपको किसी तरह की संपत्ति गिरवी रखने की जरूरत नहीं होती है। यानी बिना गारंटी के आप अपनी जरूरतों को पूरा कर सकते हैं। इसके साथ ही बैंक आपके लिए आकर्षक ब्याज दर और आसान EMI विकल्प भी देता है। Loan Apply Online करने की सुविधा से अब आपको बैंक शाखा के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है।
इस Personal Loan का लाभ वेतनभोगी कर्मचारियों, स्वरोजगार करने वाले लोगों और पेशेवरों सभी को मिल सकता है। बैंक का उद्देश्य है कि आम लोगों को आर्थिक सहयोग देकर उन्हें हर स्थिति में सपोर्ट किया जा सके। अगर आप Bank of Baroda के ग्राहक हैं और आपके पास आधार कार्ड व पैन कार्ड जैसे जरूरी दस्तावेज हैं, तो आप कुछ ही मिनटों में Loan Online Apply करके राशि सीधे अपने खाते में पा सकते हैं।
Loan की राशि, ब्याज दर और EMI की जानकारी
Bank of Baroda Personal Loan के अंतर्गत ग्राहक न्यूनतम ₹50,000 और अधिकतम ₹5 लाख तक का लोन प्राप्त कर सकते हैं। यह राशि पूरी तरह आपके क्रेडिट स्कोर, आय और बैंक की पॉलिसी पर निर्भर करती है। ब्याज दर की बात करें तो यह लगभग 10.50% से 16% तक रहती है। अगर आपका CIBIL Score अच्छा है तो आपको कम ब्याज दर पर भी लोन मिल सकता है।
EMI भुगतान के लिए बैंक आपको 12 महीने से लेकर 60 महीने तक की अवधि देता है। उदाहरण के तौर पर अगर आप ₹1 लाख का Loan 12 महीनों के लिए लेते हैं, तो लगभग ₹8,800 की EMI बनती है। वहीं 36 महीनों के लिए EMI घटकर लगभग ₹3,200 तक हो सकती है। यानी आप अपनी आय और सुविधा के हिसाब से Loan Tenure चुन सकते हैं।
BOB Personal Loan के लाभ
BOB Personal Loan ग्राहकों के लिए कई तरह से फायदेमंद साबित होता है। सबसे पहले तो इसमें किसी गारंटी या सिक्योरिटी की आवश्यकता नहीं होती है। दूसरा, अन्य बैंकों की तुलना में यहां ब्याज दरें अपेक्षाकृत कम रखी जाती हैं, जिससे EMI का बोझ हल्का रहता है।
तीसरा, Loan Apply Online करने पर आवेदन प्रक्रिया बेहद आसान और तेज है। दस्तावेज पूरे होने पर 24 से 48 घंटे में लोन अप्रूव होकर राशि सीधे आपके खाते में आ जाती है। इसके अलावा ग्राहक 12 से 60 महीने की अवधि चुनकर आसानी से EMI भर सकते हैं। इस Personal Loan का उपयोग आप शादी, शिक्षा, मेडिकल इमरजेंसी, ट्रैवल, घर की मरम्मत या किसी भी अन्य व्यक्तिगत खर्च के लिए कर सकते हैं।
BOB Personal Loan के लिए पात्रता
- आवेदक की आयु कम से कम 21 वर्ष और अधिकतम 60 वर्ष तक होनी चाहिए।
- आवेदक भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है तभी बैंक ऑफ़ बड़ौदा पर्सनल लोन प्राप्त होगा।
- वेतनभोगी व्यक्ति के लिए न्यूनतम मासिक आय ₹20,000 होनी चाहिए।
- स्वरोजगार करने वाले व्यक्ति को पिछले कम से कम 3 वर्षों का Income Tax Return (ITR) दिखाना होगा।
- आवेदक का CIBIL Score 700 या उससे अधिक होना चाहिए, तभी Loan Approval जल्दी मिलेगा।
- बैंक खाते में नियमित लेन-देन होना चाहिए और आय का स्रोत स्थिर होना चाहिए।
BOB Personal Loan के लिए दस्तावेज
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- वोटर आईडी / पासपोर्ट
- बिजली बिल (एड्रेस प्रूफ)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- सैलरी स्लिप (वेतनभोगी के लिए)
- ITR और बैंक स्टेटमेंट (स्वरोजगार के लिए)
Also Read :- SBI, PNB और BOB किसी में खाता है तो बड़ी खुशखबरी! 1 अक्टूबर से खाते में सीधे आयेंगे 1 लाख रूपये
BOB Personal Loan के लिए आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले आपको Bank of Baroda की आधिकारिक वेबसाइट या BOB World App पर जाना होगा।
- होम पेज पर “Personal Loan Apply Online” सेक्शन चुनना है और “Apply Now” पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आवेदन फॉर्म में अपनी बेसिक जानकारी जैसे नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल, पैन कार्ड और आधार कार्ड की जानकारी भरना है।
- इसके बाद अपनी आय और नौकरी/व्यवसाय से जुड़ी डिटेल दर्ज करनी होगी। अब आवश्यक दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें और सबमिट करना है।
- अब बैंक आपके आवेदन को वेरीफाई करेगा और CIBIL Score चेक करेगा।
- अगर आप पात्र पाए जाते हैं, तो लोन अप्रूव होते ही राशि सीधे आपके खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।