PAN Card Se Loan Kaise Len: आजकल हर किसी को कभी न कभी पैसों की जरूरत पड़ जाती है। कई बार अचानक मेडिकल खर्च, बच्चों की पढ़ाई या किसी जरूरी काम के लिए फंड की आवश्यकता होती है। ऐसे समय में अगर आसानी से लोन मिल जाए तो यह बहुत बड़ी राहत साबित होती है। अच्छी बात यह है कि सिर्फ एक PAN Card के आधार पर भी आप Personal Loan ले सकते हैं।
यहां न तो गारंटी देनी पड़ती है और न ही ज्यादा कागजी कार्रवाई करनी होती है। इस लोन की खासियत यह है कि इसमें आपको ₹10,000 से लेकर ₹50,000 तक की राशि बहुत ही कम समय में मिल जाती है। साथ ही, अगर आपका CIBIL Score अच्छा है तो यह लोन और भी आसानी से अप्रूव हो जाता है।
कई बैंक और डिजिटल लोन प्लेटफॉर्म आज पैन कार्ड के आधार पर इंस्टेंट लोन उपलब्ध कराते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि पैन कार्ड से लोन कहां से मिलेगा, ब्याज दर कितनी होगी, पात्रता क्या है, किन दस्तावेजों की जरूरत होगी और आवेदन कैसे करना है तो लेख में आखिर तक बने रहे।
PAN Card से Loan कहां से मिलेगा?
PAN Card Loan लेने के लिए आपके पास कई विकल्प मौजूद हैं। भारत के बड़े बैंक जैसे SBI, HDFC Bank, ICICI Bank, Axis Bank और Kotak Mahindra Bank पैन कार्ड के आधार पर छोटे-मोटे पर्सनल लोन उपलब्ध कराते हैं। इसके अलावा Bajaj Finserv, Tata Capital और Mahindra Finance जैसी NBFC कंपनियां भी यह सुविधा देती हैं।
अगर आप बैंक और NBFC की लंबी प्रक्रिया से बचना चाहते हैं तो डिजिटल लोन ऐप्स सबसे आसान विकल्प हो सकते हैं। आजकल कई इंस्टेंट लोन ऐप जैसे KreditBee, Navi, MoneyView, Kissht और PaySense पैन कार्ड पर तुरंत लोन देते हैं। इनमें से कुछ ऐप्स तो मिनटों में अप्रूवल कर देते हैं और 24 घंटे के अंदर पैसा सीधे आपके बैंक खाते में ट्रांसफर हो जाता है।
PAN Card Loan की ब्याज दर
PAN Card Personal Loan पर लगने वाली ब्याज दर अलग-अलग संस्थानों पर निर्भर करती है। आमतौर पर बैंक इस लोन पर 12% से 18% सालाना ब्याज लेते हैं, जबकि डिजिटल लोन ऐप्स की ब्याज दर थोड़ी ज्यादा यानी 15% से 24% तक हो सकती है।
अगर आपका CIBIL Score 750 या उससे अधिक है तो आपको कम ब्याज दर पर लोन मिल सकता है। वहीं, जिन लोगों का क्रेडिट स्कोर अच्छा नहीं है उन्हें ज्यादा ब्याज चुकाना पड़ सकता है। बैंक से लोन लेने पर ब्याज दर कम जरूर होती है, लेकिन प्रोसेस थोड़ा समय लेता है। इसके विपरीत, ऐप्स से लोन तुरंत मिलता है, हालांकि ब्याज दर थोड़ी ज्यादा होती है।
PAN Card Loan के लिए पात्रता
- इस लोन के लिए आवेदक की उम्र 21 वर्ष से अधिक और 60 वर्ष से कम होनी चाहिए।
- आवेदक के पास स्थायी आय का स्रोत होना चाहिए। चाहे आप नौकरीपेशा हों या स्वयं का व्यवसाय करते हों।
- बैंक या फाइनेंस कंपनी आपका CIBIL Score चेक करती है, जो कम से कम 650 होना चाहिए।
- एक वैध PAN Card होना जरूरी है क्योंकि इसी के आधार पर लोन अप्रूव होता है।
- कुछ कंपनियां बिना CIBIL Score देखे भी लोन देती हैं, लेकिन उनकी ब्याज दर अधिक होती है।
- लोन लेने वाले को भारतीय नागरिक होना चाहिए और उसके पास बैंक खाता होना आवश्यक है।
PAN Card Loan के दस्तावेज
- पैन कार्ड (पहचान प्रमाण के रूप में)
- आधार कार्ड, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस (एड्रेस प्रूफ के रूप में)
- बैंक स्टेटमेंट या सैलरी स्लिप (इनकम प्रूफ के लिए)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी (वेरिफिकेशन के लिए)
Also Read :- बैंक ऑफ़ बड़ौदा से ₹1 लाख का लोन 10 मिनट में मिलेगा, अभी करे आवेदन
PAN Card Loan के लिए आवेदन कैसे करें?
पैन कार्ड से लोन पाने के लिए आपको सबसे पहले बैंक, NBFC या डिजिटल लोन ऐप का चयन करना होगा। अगर आप ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना चाहते हैं तो संबंधित वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर जाएं और वहां उपलब्ध आवेदन फॉर्म भरें। इसमें आपको नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, रोजगार और आय संबंधी जानकारी देनी होगी।
इसके बाद आपको पैन कार्ड, आधार कार्ड और बैंक स्टेटमेंट जैसे दस्तावेज अपलोड करने होंगे। आवेदन सबमिट करने के बाद कंपनी आपके दस्तावेजों और क्रेडिट स्कोर की जांच करेगी। अगर आप पात्र पाए जाते हैं तो लोन अप्रूव होकर सीधे आपके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिया जाएगा।
वहीं, अगर आप ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना चाहते हैं तो नजदीकी बैंक शाखा में जाकर सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ फॉर्म भरकर जमा कर सकते हैं। बैंक जांच करने के बाद लोन अप्रूव करता है और तय समय में आपके खाते में राशि भेज देता है।