PM Svanidhi Yojana 2025: आज के समय में छोटे व्यापार करने वालों के लिए सबसे बड़ी परेशानी पैसों की होती है। कई बार ऐसा होता है कि कोई ठेले पर सब्जी बेचने वाला, चाय का स्टॉल लगाने वाला या पान की दुकान चलाने वाला अपना कारोबार बढ़ाना चाहता है, लेकिन आर्थिक समस्या सामने आ जाती है। ऐसे हालात में सरकारी मदद बहुत काम आती है। इसी जरूरत को देखते हुए सरकार ने PM Svanidhi Yojana को अपडेट किया है।
इस योजना के तहत अब छोटे व्यापारियों को 50,000 रुपये तक का लोन आसानी से दिया जाएगा। पहले जहां केवल 10,000 रुपये तक की राशि मिलती थी, वहीं अब यह बढ़कर 50,000 रुपये कर दी गई है। इसका सबसे बड़ा लाभ यह है कि यह लोन बिना किसी गारंटी के मिलेगा और भुगतान समय पर करने पर अगली बार और ज्यादा राशि का लोन प्राप्त किया जा सकेगा।
यह लोन पूरी तरह कार्यशील पूंजी के रूप में दिया जाता है ताकि लाभार्थी अपना सामान बढ़ा सकें, दुकान में सुधार कर सकें या नए प्रोडक्ट जोड़ सकें। खास बात यह है कि इस योजना में ब्याज सब्सिडी का भी प्रावधान है, यानी अगर आप समय पर EMI भरते हैं तो ब्याज में छूट मिलेगी। यही वजह है कि यह योजना छोटे व्यापारियों और स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक बड़ा सहारा बन गई है।
लोन की राशि, ब्याज दर और EMI की जानकारी
PM Svanidhi Yojana में अब ₹50,000 तक का लोन उपलब्ध कराया जा रहा है। यह पूरी तरह कार्यशील पूंजी लोन होता है, जिसे व्यापार के विस्तार और सामान की खरीद के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। ब्याज दर बैंकों और NBFCs द्वारा तय की जाती है, जो औसतन 7% से 12% प्रति वर्ष तक होती है।
इस लोन का टेन्योर आमतौर पर 1 साल से 3 साल तक का होता है। भुगतान EMI के जरिए करना होता है, जिससे छोटे व्यापारी आराम से किस्तों में राशि चुका सकें। समय पर भुगतान करने पर ब्याज में सब्सिडी मिलती है और भविष्य में अधिक राशि का लोन लेने की सुविधा भी मिलती है।
PM Svanidhi Yojana के लाभ
इस योजना का सबसे बड़ा लाभ यह है कि लोन बिना गारंटी के दिया जाता है। यानी किसी भी प्रकार की संपत्ति गिरवी रखने की आवश्यकता नहीं होती है। समय पर EMI भरने वाले लाभार्थियों को अगली बार और अधिक राशि का लोन प्राप्त होता है।
इसके अलावा लोन पूरी तरह बैंकिंग चैनल के जरिए दिया जाता है, जिससे पूरी प्रक्रिया सुरक्षित और पारदर्शी रहती है। ब्याज सब्सिडी सीधे लाभार्थी के खाते में भेजी जाती है। इस योजना की मदद से छोटे व्यापारी साहूकारों से ऊंचे ब्याज पर कर्ज लेने से बच सकते हैं और अपने काम को आत्मनिर्भर तरीके से बढ़ा सकते हैं।
PM Svanidhi Yojana के लिए पात्रता
- इस योजना का लाभ केवल उन्हीं लोगों को मिलेगा जो स्ट्रीट वेंडर या छोटे व्यापारी हैं और बाजार या फुटपाथ पर कारोबार करते हैं।
- लाभार्थी के पास नगर निगम या शहरी निकाय द्वारा जारी स्ट्रीट वेंडर प्रमाण पत्र होना जरूरी है, जिससे यह साबित हो सके कि वह वास्तव में छोटे व्यापारी के रूप में काम कर रहा है।
- आवेदक का आधार कार्ड मोबाइल नंबर से लिंक होना चाहिए ताकि आवेदन प्रक्रिया पूरी की जा सके।
- लोन की राशि ट्रांसफर करने के लिए आवेदक के पास सक्रिय बैंक खाता होना जरूरी है।
- केवल वही व्यक्ति इस योजना का लाभ ले सकता है जो शहरी क्षेत्र में अपना व्यापार करता है।
- आवेदक की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए और उसके पास आवश्यक पहचान प्रमाण होना चाहिए।
PM Svanidhi Yojana के लिए दस्तावेज
- आधार कार्ड
- स्ट्रीट वेंडर प्रमाण पत्र
- बैंक खाता पासबुक
- पासपोर्ट साइज फोटो
Also Read :- मुर्गी पालन के लिए पाएं ₹9 लाख तक लोन 33% सब्सिडी के साथ, ऐसे करे आवेदन
PM Svanidhi Yojana आवेदन कैसे करें?
- अगर आप ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो सबसे पहले PM Svanidhi Yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- यहां आपको “Apply for Loan” का विकल्प मिलेगा, जहां अलग-अलग लोन राशि दिखाई देगी। आपको 50,000 रुपये वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने लॉगिन पेज खुलेगा। इसमें अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा भरकर लॉगिन करने है।
- अब आवेदन फॉर्म खुलेगा जिसमें नाम, पता, आधार नंबर, व्यवसाय का विवरण और अन्य जरूरी जानकारी भरनी होगी।
- अब मांगे गए दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें और अंत में फॉर्म सबमिट कर देना है। सबमिशन के बाद आपको आवेदन संख्या मिलेगी, जिससे आप अपने आवेदन की स्थिति ट्रैक कर सकते हैं।
अगर आप ऑफलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो नजदीकी बैंक शाखा या नगर निगम के कार्यालय में जाकर आवेदन फॉर्म प्राप्त करें। फॉर्म भरकर आवश्यक दस्तावेज जमा करें और लोन की प्रक्रिया पूरी करें। सभी शर्तें पूरी होने पर लोन की राशि सीधे आपके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।