Maiya Samman Yojana 13th Installment Release: महिलाओं की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार लगातार योजनाएं चला रही है। इन्हीं में से एक लोकप्रिय योजना मईया सम्मान योजना है, जिसके तहत पंजीकृत लाभार्थी महिलाओं को हर महीने ₹2500 की राशि सीधे उनके बैंक खाते में दी जाती है। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को न केवल आर्थिक सहयोग देना है, बल्कि उन्हें परिवार और समाज में सम्मानित स्थान दिलाना भी है।
हाल ही में मईया सम्मान योजना की 13वीं किस्त जारी कर दी गई है और अब तक 20 लाख महिलाएं इसका लाभ उठा चुकी हैं। शेष महिलाओं को बहुत ही जल्द किस्त की राशि उपलब्ध कराई जाएगी। अगर आप मईया सम्मान योजना से जुड़ी हुई हैं और फिलहाल 13वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं तो आज का यह लेख आपके लिए है। यहां आपको 13वीं किस्त से जुड़ी हर अपडेट की जानकारी प्राप्त होगी।
20 लाख महिलाओं को मिली 13वीं किस्त की राशि
मईया सम्मान योजना की 13वीं किस्त का पैसा सीधे DBT के जरिए लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में भेजा जा रहा है। अब तक 20 लाख महिलाओं के खाते में ₹2500 की राशि सफलतापूर्वक ट्रांसफर हो चुकी है। यह प्रक्रिया पारदर्शिता बनाए रखने के लिए पूरी तरह ऑनलाइन की गई है ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी या देरी न हो। मिली जानकारी के अनुसार कुल 52 लाख महिलाओं को इस किस्त का लाभ मिलेगा,
जिसमें से 20 लाख महिलाओं तक राशि पहुँच भी चुकी है। शेष लाभार्थियों के खातों में अगले कुछ दिनों के भीतर पैसा पहुंच जाएगा। खास बात यह है कि इस बार राशि को त्योहारों के अवसर को ध्यान में रखते हुए जारी किया गया है ताकि महिलाएं अपने घर-परिवार की जरूरतें पूरी कर सकें और आर्थिक रूप से सुरक्षित महसूस करें।
इन महिलाओं को मिल रहा ₹5000 का लाभ
झारखंड राज्य की ऐसी महिलाएं जिनके खाते में किसी वजह से पिछली यानी 12वीं किस्त का पैसा नहीं आया था, उनके लिए सरकार ने खास व्यवस्था की है। इस बार उन्हें एक ही साथ 12वीं और 13वीं दोनों किस्तों की राशि दी जाएगी। यानी ऐसे लाभार्थियों के खाते में ₹5000 जमा होंगे। इससे यह सुनिश्चित हो सकेगा कि कोई भी पात्र महिला योजना से वंचित न रह जाए और सभी को समान रूप से सहयोग मिल सके।
13वीं किस्त का स्टेटस चेक कैसे करें?
अगर आप यह जानना चाहते है कि 13वीं किस्त का पैसा आपके बैंक खाते में आया है या नहीं, तो इसके कई आसान तरीके हैं। जब भी राशि बैंक खाते में आती है, तो पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक SMS आता है। यदि SMS नहीं आया है तो आप बैंक पासबुक अपडेट करवा सकती हैं या फिर नेट बैंकिंग और UPI ऐप्स जैसे फोन पे, गूगल पे आदि से भी खाते की जानकारी देख सकती हैं।
इसके अलावा मईया सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी किस्त का स्टेटस चेक किया जा सकता है। इसके लिए आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन करना है और “आवेदन एवं भुगतान स्थिति” सेक्शन पर जाना है। यहां आवेदन संख्या, मोबाइल नंबर और कैप्चा भरने के बाद ओटीपी दर्ज करना होगा। जैसे ही ओटीपी डालेंगे, आपके सामने अब तक मिली सभी किस्तों का पूरा विवरण खुल जाएगा।
13वीं किस्त का लाभ ना मिलने पर क्या करें?
कभी-कभी तकनीकी समस्या या बैंक खाते से जुड़ी त्रुटियों की वजह से राशि समय पर लाभार्थी तक नहीं पहुंच पाती है। अगर आपके साथ भी ऐसा हो तो सबसे पहले अपने बैंक खाते की जांच करें और पासबुक अपडेट कराएं। यदि फिर भी राशि नहीं दिख रही है, तो अपने नजदीकी बैंक शाखा में जाकर जानकारी लें। इसके अलावा आप नजदीकी CSC सेंटर पर भी जाकर DBT की स्थिति की जांच कर सकती हैं।
अगर इन सभी उपायों के बाद भी पैसा नहीं मिलता है, तो मईया सम्मान योजना की हेल्पलाइन नंबर 1800-890-0215 पर कॉल करें और फिर शिकायत दर्ज करें। शिकायत दर्ज होते ही आपकी समस्या पर कार्य किया जाएगा और फिर उसका समाधान निकालने के साथ ही किस्त की राशि आपके बैंक खाते में डाल दी जाएगी।